डाउन हो गया नेटवर्क, करोड़ों यूजर्स परेशान
भारती एयरटेल की नेटवर्क सेवाएं देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से बाधित हैं, जिससे लाखों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू हुई समस्याओं में मोबाइल डेटा, नो सिग्नल और कॉलिंग में दिक्कतें शामिल हैं। यूजर्स को UPI ट्रांजेक्शन में भी परेशानी हो रही है और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।




