मैनेजर चिल्लाया: ‘जाबो दे…डूबते वक्त जुबीन के मुंह से निकल रहा था झाग !
सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत मामले में एक बड़ा और नया मोड़ आ गया है। असम पुलिस ने हाल ही जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। और अब शेखर ज्योति ने सिंगर के मैनेजर पर उन्हें जहर देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि जुबीन गर्ग की हत्या की साजिश रची गई और उसे छुपाने के लिए सिंगापुर को चुना था। शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ और फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर श्यामकानु ने सिंगर को जहर दिया और फिर उनकी मौत को हादसा दिखाने की साजिश रची।




