शहर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का विचार
वल्र्ड खबर एक्सप्रेस, कानपुरः शहर में सुबह-शाम ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने पर विचार शुरू किया है। इसके तहत पहले ई-रिक्शा और ई- ऑटो को निर्धारित रूटों पर चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सड़कों पर चल रहे वाहनों की संख्या नियंत्रित की जा सके। पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार और एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह शामिल रहे। बैठक में यह भी सामने आया कि शहर में केवल 8 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि 50 हजार से अधिक वाहनों का संचालन हो रहा है। सीपी ने ट्रैफिक स्टाफ को चौराहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। शहर में ट्रैफिक वालटियरों को सहयोग के लिए 400 पद सृजित किए जाएंगे। इन्हें पहचान पत्र, सीटी, छड़ी और रेडियम जैकेट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, वे पुलिस मेस का लाभ उठाएंगे और विभागीय कार्यक्रमों में आमंत्रित किए जाएंगे। जाम प्रभावित सड़कों को वन-वे करने की भी तैयारी है। इसमें कल्याणपुर क्रॉसिंग, जीटी रोड Kanpurगज सिंग कोरी, गोविंदनगर और आयनगर जैसे इलाके शामिल हैं। यदि निर्धारित रूटों पर वाहन संचालन से सुधार नहीं होता है, तो ऑड-ईवन फॉर्मूला को सख्ती से लागू किया जा सकता है।




