बेशर्मी की इंतहा … ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल लेकर भाग गए मोहसिन नकवी BCCI ने लगाए आरोप
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल रूम चला गया। भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने का इंकार किया तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि भी कर दी। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा- हम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करता है जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। इसलिए हमने वह ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमारे देश को मिलने वाली ट्रॉफी और मेडल अपने होटल के कमरे में ले जाएंगे।




