टैरिफ बढ़ाने का फैसला गलत, देशहित में सभी… ट्रंप के फैसले पर भारत ने दिया ये जवाब, पढ़ें
रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका द्वारा भारत पर लगने वाला टैरिफ अब कुल 50 प्रतिशत हो गया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ गए हैं। अमेरिका द्वारा उठाए गए इन कदमों पर अब भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण करार देते हुए का कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगा।




