संसद के शीतकालीन सत्र की आ गई डेट, 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा सेशन
LIVE: राष्ट्रीयवन्यजीव बोर्ड (NBWL) की स्थायी समिति ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में 13 रक्षा परियोजनाओं को मंजूरी दी है. हाल ही में हुई समिति की 86वीं बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिसमें हिमालय क्षेत्र में इकोलॉजिकल सिस्टम की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया. यह प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय, भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा प्रस्तुत किया गया था.इसमें नए सीमा चौकियों, एक ब्रिगेड मुख्यालय, गोला-बारूद भंडारण और प्रशिक्षण सुविधाओं और पुल और पुलिया कार्य शामिल हैं. स्वीकृतप्रस्तावों में से एक में अरुणाचल प्रदेशईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य के इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) के 0.37 हेक्टेयर भूमि का उपयोग शामिल है।




