जॉर्डन में पीएम मोदी को खुद ड्राइव करके ले गए यहां के युवराज, तस्वीरें आई सामने
पीएम मोदी जॉर्डन पहुंचे हुए थे और वहां से एक खास तस्वीर सामने आई है. यहां क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए खास तरीके से अपना सम्मान दिखाया. युवराज पीएम मोदी को खुद कार ड्राइव करके जॉर्ड संग्रहालय तक ले गए. खास बात यह भी है कि युवराज अल हुसैन पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं. पीएम मोदी सोमवार, 15 दिसंबर को किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे थे और अब वो वहां से इथियोपिया के लिए निकल गए है.




