ठंड का कहर ट्रेन पर दिखा, वंदे भारत 11 तो तेजस 9 घंटे देरी से पहुंची स्टेशन
मौसम ने आमजन के साथ साथ रेल परिवहन पर भी असर डाला है। सोमवार को 41 ट्रेनें घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी (12003) 3.58 घंटे देरी से आई।इसके अलावा बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22415) 11.55 घंटे व नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22416) 30 मिनट, बनारस से अगरतला जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (20175) 04.08 घंटे देरी से आई। इसके अलावा नई दिल्ली से लखनऊ जाने तेजस एक्सप्रेस (82502) 09.41 घंटे देरी से आई। इसके अलावा राजधानी व शताब्दी समेत कई गाड़ियां लेट रहीं।




