News

फर्रुखाबाद में 8 साल की बच्ची से रेप करने वाला एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम

यूपी के फर्रुखाबाद में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. मारे गया बदमाश का नाम मनु है, जिसपर 50 हजार का इनाम घोषित था. घेराबंदी के दौरान मनु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.दरअसल, बीते दिनों मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र एक 8 वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी. बच्ची का शव पड़ोसी जनपद मैनपुरी में नदी किनारे मिला था. जांच में पुलिस ने आरोपी मनु को अपहरण दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पाया था. जिसके बाद मनु की पुलिस काफी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना