दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला आरोपी गुजरात का रहने वाला, मां बोली- मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के कारण ऐसा किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आरोपी ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। गुजरात के राजकोट में रहने वाली उसकी मां ने कहा- मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के कारण ऐसा किया। मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ़ कर दिया जाए।




