तेलंगाना: रेव पार्टी का भंडाफोड़ हिरासत में लिए गए 22 नाबालिग समेत 65 लोग
ओक्स फार्महाउस में चल रही अवैध ट्रैप हाउस पार्टी पर SOT ने छापा मारा। बिना अनुमति आयोजित इस पार्टी में नाबालिग शराब और ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। आयोजक ईशान समेत दो लोग ड्रग पॉजिटिव पाए गए। पार्टी में ₹1600-22800 की टिकट एंट्री थी। पुलिस ने NDPS एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और प्रमोटर्स की तलाश जारी है।




