तेलंगाना में BJP को झटका विधायक टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा
तेलंगाना के तेजतर्रार भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को पत्र भेजा है। वे एन रामचंद्र के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मीडिया रिपोर्ट्स से नाखुश हैं।विधायक टी राजा ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘मैं यह पत्र भारी मन और गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रामचंदर राव को तेलंगाना के लिए भाजपा का नया राज्यअध्यक्ष नियुक्त किया जाना तय है। यह निर्णय न केवल मेरे लिए बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं,नेताओं और मतदाताओं के लिए एक सदमा और निराशा के रूप में आया है, जो हर उतार-चढ़ाव में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं।




