बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाएगी टीम इंडिया ! पड़ोसी देश को महंगी पड़ेगी बयानबाजी
भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा टल सकता है. यह दौरा अगले महीने प्रस्तावित है. बांग्लादेश में इन दिनों हालात अच्छे नहीं हैं। सत्ता बदलने के बाद अफरातफरी का माहौल है. खिलाड़ियों के सुरक्षा की गारंटी नहीं है।माना जा रहा है कि भारत सरकार इन सब कारणों से टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर जाने की इजाजत नहीं देगी. इस बारे में जल्दी ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।





