टाटा मोटर्स विश्व कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को देगी नई Tata Sierra SUV
उड़ान को कोई नहीं रोक सकता है और कुछ ऐसी ही उड़ान इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम भर रही है और वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि महिलाएं चाह लें तो कुछ भी कर सकती हैं। जी हां, बीते दिनों जब भारतीय विमिन्स क्रिकेट टीम के सदस्य वर्ल्ड कप उठा रहे थे तो हर एक शख्स के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में फन था। अब ऐसे मौके को खास बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने ऐसी घोषणा की है कि सुनकर आपका दिल गदगद हो जाएगा। टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर एक प्लेयर को अपनी अपकमिंग एसयूवी सिएरा गिफ्ट करेगी।




