इज़राइल ने किया लेबनान पर हमला,हिज्बुल्लाह के वेपन डिपो को किया टारगेट
ईरान के बाद अब इजराइल ने अचानक अपना फोकस लेबनान की ओर मोड़ दिया है। बता दें कि शुक्रवार को इजराइल ने दक्षिण लेबनान में जबरदस्त हवाई हमले किए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन तक भीषण युद्ध चला। हाल ही में सीजफायर के साथ युद्ध थमा था। माना जा रहा था कि अब मध्य-पूर्व में हालात कुछ हद तक सामान्य होंगे। लेकिन इजराइल ने अचानक अपना फोकस लेबनान की ओर मोड़ दिया है। शुक्रवार को इजराइल ने दक्षिण लेबनान में जबरदस्त हवाई हमले किए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई




