News

‘जय श्री राम’ बोलने पर तान्या मित्तल भड़कीं, मीडिया राउंड में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ हैं. शो को जनता से ढेर सारा प्यार और अटेन्सन मिल रही है क्योंकि ये अपने आखिरी पढ़ाव पर है. 7 दिसंबर को इस शो का फिनाले होना है. लेकिन फिनाले से पहले घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस यानी मीडिया राउंड हुआ. इस दौरान घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या मित्तल ‘जय श्री राम’ बोलने पर गुस्सा गईं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तान्या मित्तल कहती नजर आईं कि मुझे रामजी पर पूरा भरोसा है. हमारे यहां ऐसा होता है किसी को भी ग्रिट करते हैं तो ऐसे ही करते हैं ‘जय श्री राम’ बोलकर. आई एम सॉरी जीतने भी लोग मुझसे बात करेंगे, मैं उन्हें ऐसे ही जवाब दूंगी. मैं गुजारिश करना चाहूंगी कि इस पर ना हंसे और एक डेकोरम मेंटेन रखें. मुझे भी अच्छा लगेगा क्योंकि मैं नमस्ते की जगह ‘जय श्री राम’ बोलती हूं.वहीं इस जवाब को सुन पत्रकार कहते है कि ‘बिग बॉस 19’ एक पर्सनैलिटी शो है ना की आस्था का. हालांकि इस चीज को मुद्दा बनते हुए देर नहीं लगी, लेकिन एक पत्रकार ने तान्या मित्तल को करारा जवाब दिया. मीडिया राउंड के दौरान एक पत्रकार कहते है कि ‘हम सब यहां जीतने के लिए बैठे हैं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की बहुत इज्जत करते हैं. आप जो बोल रही है लेकिन बता दूं कि हम सब पर आप पर हंसे थे क्योंकि आप प्रिडिक्टेबल हो गई हैं तो आप कृपया कर इसका गलत नरेटिव ना बनाएं.’ ये सुनने के बाद सभी बिग बॉस कंटेस्टेंट तालियां बजाने लग गए थे. बता दें कि सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा मीडिया ग्रिल तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना को किया. इसी के साथ शो में आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिलेगी. गौरव खन्ना की कैप्टेंसी में कंटेस्टेंट सुस्त पड गई हैं, जिसके चलते घर में तगड़ा बवाल मच गया. वहीं रूमर्स हैं कि घर में मिड वीक एलिमिनेशन होगा।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना