सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन
बीजेपी की दिग्गज रहीं सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन हो गया है. दिल्ली में 4 दिसंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वह सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील थे. साल 1990 में महज 37 साल की उम्र में वे मिजोरम के गवर्नर बनाए गए. उस समय वे देश के सबसे युवा राज्यपाल बने थे. 9 फरवरी 1993 तक वे इस पद पर रहे. दिलचस्प बात रही कि उनकी पत्नी सुषमा स्वराज के नाम भी देश की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने का रिकॉर्ड है. असल में दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ट्विटर पर लिखा कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ. उन्होंने निष्ठा-बुद्धिमत्ता और अद्वितीय समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की. दिल्ली बीजेपी की तरफ से ट्विटर पर यह जानकारी दी गई है।




