सुप्रीम कोर्ट का समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य कलाकारों पर बड़ा फैसला, दिव्यांगों का उड़ाया था मजाक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इंडियाज गॉट लेटेंट’ के होस्ट और यूट्यूबर समय रैना, पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य कलाकारों के केस में फैसला सुनाया है. दरअसल इन लोगों ने अपने शो के दौरान दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाया था. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमलया बागची की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि हम इन सभी दंडात्मक बोझ नही ं लगाना चाहते, लेकिन आपको सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी.




