News

सुप्रीम कोर्ट ने की 19 साल के छात्र की तारीफ : जस्टिस बोले- मिस्टर चतुर्वेदी ये आपका दिन था, इससे पहले हाईकोर्ट भी दे चुका शाबाशी

जबलपुर के 19 साल के अथर्व चतुर्वेदी की हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सराहना की है। दरअसल, अथर्व ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत एडमिशन देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। अथर्व ने याचिका में कहा कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में ईडब्ल्यूएस कोटे का कोई प्रावधान ही नहीं है, इसलिए उसे एडमिशन नहीं मिला।सुप्रीम कोर्ट में अथर्व ने अपने केस की खुद पैरवी की। 16 जुलाई को इस केस की आखिरी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अथर्व को कहा- मिस्टर चतुर्वेदी आपने दलीलें अच्छी दीं, मगर आपकी एडमिशन दिलाने की मांग जायज नहीं है। हम इसे खारिज करते हैं। ये भी कहा है कि वो अगले साल इस मुद्दे को लेकर याचिका दायर करें।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना