वक्फ कानून की आत्मा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक’, वक्फ के लिए 5 साल मुस्लिम होने की शर्त हटाए जाने पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है, जिसके तहत वक्फ के लिए किसी व्यक्ति को पांच साल तक इस्लाम का अनुयायी होना जरूरी था. इसके अलावा शीर्ष अदालत ने कहा वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की संख्या को भी सीमित कर तीन कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम फैसले पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की आत्मा पर रोक लगाई है.




