News

स्पेस में रचाएंगे शादी, स्काईडाइविंग के दौरान हवा में लेंगे कसमें ! 63 की उम्र में चौथी बार शादी रचाएंगे सुपरस्टार Tom Cruise

हॉलीवुड के एक्शन किंग टॉम क्रूज इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. टॉम क्रूज की पर्सनल लाइफ से जुड़े अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में टॉम क्रूज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टॉम क्रूज 63 साल की उम्र में दूसरी-तीसरी बार नहीं बल्कि चौथी बार शादी करने का फैसला किया है. टॉम क्रूज ने गर्लफ्रेंड एना डे अरमास के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है. इस बार हैरान करने वाली बात उनकी शादी करने का तरीका है. टॉम क्रूज काफी अनोखे अंदाज में शादी करने वाले हैं. एक्टर टॉम क्रूज अपनी चौथी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज 63 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड एना डे अरमान के साथ घर बसाने जा रहे हैं. रडार ऑनलाइन के मुताबिक, टॉम और एना अपनी शादी को ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के स्टंट जितना ही दिमाग हिला देने वाला बनाना चाहते हैं. इसलिए कपल पानी के नीचे या फिर स्पेस में शादी करने का प्लान कर रहे हैं.एक सोर्स ने बताया कि ‘दोनों को जो चीज सबसे ज्यादा जोड़ती है, वो है खतरनाक और रोमांचक काम करने का शौक. तो ऐसी शादी, जो इस रोमांच को दिखाएं जो दोनों को बहुत पसंद है.’ रिपोर्ट में आगे बताया गया कि स्काईडाइविंग के दौरान हवा में कसमें लेने की भी बात चल रही है. एक्टर टॉम क्रूज की चौथी शादी देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बता दें कि टॉम क्रूज की लव लाइफ हमेशा से हेडलाइंस में रहती है. वो तीन शादियां कर चुके हैं. उनकी पहली शादी मिमी रोजर्स (1987-1990), दूसरी शादी निकोल किडमैन (1990-2001) और तीसरी शादी केटी होम्स (2005-2012). टॉम क्रूज की हर शादी काफी ग्रैंड रही थी. लेकिन चौथी शादी काफी धमाकेदार रहने वाली है

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना