सक्सेस इनके सिर पर चढ़ गई…’, ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को भेजा लीगल नोटिस
2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने कन्फर्म किया है कि अक्षय खन्ना अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह जयदीप अहलावत को कास्ट कर लिया गया है. निर्माता का आरोप है कि अक्षय ने शूटिंग से सिर्फ 10 दिन पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ. कुमार मंगत ने इसे पूरी तरह अनप्रोफेशनल बिहेवियर बताया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वे कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं. कुमार मंगत ने बताया कि अक्षय खन्ना को लंबी बातचीत और फीस पर दोबारा बातचीत के बाद ही फिल्म के लिए साइन किया गया था, जिसका एक एग्रीमेंट भी साइन हुआ था. शुरुआत में अक्षय ने ये शर्त रखी कि वे फिल्म में विग पहनना चाहते हैं. लेकिन निर्देशक अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि ‘दृश्यम 3’ सीक्वल है और विग से कंटिन्यूटी खराब होगी. इस पर अक्षय ने बात मान ली थी और विग न पहनने के लिए तैयार हो गए थे.




