बिहार में अजब हाल : कुत्ते का बनादिया निवास प्रमाण-पत्र, दिल्ली की महिला का दस्तावेज किया इस्तेमाल
यह बिहार है, यहां कुछ भी संभव है. यहां सरकारी सिस्टम की लापरवाही इतनी है कि अब कुत्तों के नाम पर भी निवास प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे हैं. यह मज़ाक नहीं, हकीकत है. मसौढ़ी अंचल कार्यालय के RTPS पोर्टल से जारी एक निवास प्रमाण पत्र ने पूरे प्रशासनिक व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है.’डॉग बाबू’ को मिला प्रमाण-पत्र : आम निवासियों को निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी धक्के खाने पड़ते हैं लेकिन एक कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र आसानी से बन गया. सर्टिफिकेट पर साफ-साफ नाम लिखा है ‘डॉग बाबू’, पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’, माता का नाम ‘कुतिया बाबू’ और पता – मोहल्ला काउलीचक, वार्ड नंबर 15, नगर परिषद मसौढ़ी. इस प्रमाण पत्र की संख्याBRCCO है।




