News

25 छात्र-छात्राएं बेहोश बुलंदशहर के इंटर कॉलेज में कीटनाशक बना ज़हर

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कनौना गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद 25 छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश हो गए। यह घटना उस समय हुई जब छात्र-छात्राएं कक्षा में मौजूद थे और अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, उल्टी और चेहरे पर खुजली की शिकायत होने लगी।कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ और शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शनिवार (26 जुलाई) को विद्यालय परिसर में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। सोमवार (28 जुलाई) को जब छात्र स्कूल पहुंचे, तो यह स्वास्थ्य समस्या सामने आई।प्रशासन की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि कई छात्राएं उपवास में थीं और गर्मी-उमस का असर भी था, जिससे उनकी स्थिति और बिगड गई। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों को तुरंत सूचना दी और बच्चों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम स्याना रविंद्र कुमार, सीओ प्रखर पांडे और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार सभी छात्रों की हालत अब सामान्य है, हालांकि कुछ का ऑब्ज़र्वेशन अभी जारी है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना