यूपी के 13 जिलों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, ऐक्शन में आए आयुक्त
यूपी में सचिव राजस्व व राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद फसल क्षति राहत वितरण में लापरवाही पर 13 जिलों के अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर इसे बांटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रैन बसेरों और ठंड से बचाव के लिए रियल टाइम मानीटरिंग के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा इसके लिए एप बनाया गया है।




