कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने AMU में की मंदिर बनाने की मांग, बयान पर मचा बवाल
हिंदूवादी कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनाने की मांग कर दी है. उन्होंने यह बयान खुर्जा में आयोजित एक कथा के दौरान दिया. उन्होंने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक हिंदू कर्मचारी के साथ हुई भेदभावपूर्ण घटना पर रोशनी डालते हुए कहा कि अलीगढ यूनिवर्सिटी में एक सनातनी को तिलक लगाकर आने से रोक दिया गया. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सरकार के पैसे से चलती है. उन्होंने कहा कि अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मस्जिद है तो वहां मंदिर का निर्माण होना चाहिए.




