संसद परिसर में स्मार्ट चश्मा, स्मार्ट वॉच जैसे डिवाइस पर रोक… सांसदों के लिए एडवाइजरी जारी
संसद की सुरक्षा और गोपनीयता को और अधिक पुख्ता करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बुधवार को सचिवालय ने सभी सांसदों को संसद परिसर के भीतर स्मार्ट चश्मे (Smart Spectacles), पेन कैमरा और स्मार्ट वॉच जैसे आधुनिक डिजिटल उपकरणों का उपयोग न करने की सख्त सलाह दी है.




