देश के 12 राज्यों में होगा SIR, बिहार चुनाव से पहले का EC का बड़ा ऐलान
देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस अभियान के तहत नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे, पुराने रिकॉर्ड अपडेट किए जाएंगे और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को सुधारा जाएगा। इस प्रक्रिया का मकसद है, हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो और कोई भी नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.




