SIR Row: ‘कोई भी गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी’, कोर्ट ने अंतिम दलीलों के लिए तय की तारीख
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में SIR प्रक्रिया की वैधता पर अंतिम दलीलें सुनने के लिए 7 अक्तूबर की तारीख तय की है,SC ने कहा “अगर हमें बिहार SIR के किसी भी चरण में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपनाई गई कार्यप्रणाली में कोई अवैधता मिलती है, तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी।”1 सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि “बिहार SIR पर टुकड़ों में राय नहीं दी जा सकती, अंतिम फैसला पूरे भारत के लिए लागू होगा।”




