SIR: आपके घर सिर्फ 3 बार आएंगे BLO, फिर भी नहीं मिले तो…
UP में SIR शुरू हो चुका है। BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांट रहे हैं। एक घर पर BLO 3 बार दस्तक देगा। मतदाता नहीं मिला या फार्म पर हस्ताक्षर नहीं किए तो सूची से उसका नाम कट जाएगा। ऐसे मतदाताओं की विलोपन सूची बनेगी। 9 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में उसका नाम नहीं होगा। इस पर 8 जनवरी तक आपत्ति और दावे लिए जाएंगे। नोटिस जारी कर दस्तावेजी साक्ष्य भी मांगे जा सकते हैं।




