Gold Silver Rate Today: चांदी 11,500 रुपये की छलांग लगाकर 1.92 लाख की नई ऊंचाई पर, सोना 800 रुपये बढ़ा, क्या हो बड़ी वजह
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को चांदी के दाम ₹11,500 बढ़कर नए ऑल टाइम हाई ₹1,92,000/किलोग्राम पर पहुंच गए। बकौल पीटीआई, इस साल चांदी के दाम में 114.04% की बढ़ोतरी हुई है। स्पॉट सिल्वर भी ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹800 चढ़कर ₹1,32,400/10 ग्राम पर आ गए हैं।




