इंटरनेशनल स्पेसस्टेशन (ISS) पर पहुंचा शुभांशु शुक्ला का ड्रैगन अंतरिक्ष यान
भारत के शुभांशु शुक्ला और पोलैंड, अमेरिका और हंगरी के तीन और प्राइवेट अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिम मिशन 4 (एक्स-4) गुरुवार को शाम करीब 4 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर डॉक किया. ह्यूस्टन स्थित एक्सिम स्पेस ने करीब एक महीने की देरी और कई बार स्थगित होने के बाद बुधवार को दोपहर 12.01 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आईएसएस के लिए अपना चौथा क्रू मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया




