कबूतर की आड में दहशत की साजिश कबूतरों के पैरों में लाल-हरी लाइट बांधकर रात में ड्रोन की तरह…
मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो कबूतरों के पैरों और गले में लाल-हरी लाइट बांधकर उन्हें रात के अंधेरे में उड़ाया करते थे, ताकि आसमान में ड्रोन जैसी झलक दिखाकर लोगों में डर और अफवाह फैलाई जा सके।पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों शोएब और शाकिब को पकड़ा और उनके पास से दो कबूतर, लाइट्स और अन्य सामान बरामद किया। अफवाहों से बचें, कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।




