शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को एक पत्र लिखकर सूचित किया कि उन्हें दो महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर रहना होगा। डॉक्टरों ने उन्हें भीड से बचने की सलाह दी है। राउत का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।




