SC की टिप्पणी पत्नियां अपने पति को ‘लट्टू’ की तरह न घुमाएं
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: “पत्नी, पति को लट्टू की तरह न घुमाएं,” वैवाहिक विवाद में दंपत्ति को दी सलाह, बच्चे के हित में छोड़ें अहंकार। सरकारी नौकरी करने वाले दंपत्ति के बीच बढ़ते तनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, मध्यस्थता से मामला सुलझाने की दी सलाह, कोर्ट ने कहा, बच्चों की भलाई के लिए दोनों करें समझौता ।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “पत्नी को पति को लट्टू की तरह नहीं घुमाना चाहिए. कोर्ट ने दंपत्ति को यह भी सलाह दी कि वे अपने अहंकार को किनारे रखकर अपने बच्चे के भले के लिए फैसला लें. यह टिप्पणी न्यायमूर्ति बी.वी. ने दी है।




