संजय रमीज और तेजस्वी ने मुझे परिवार से निकाला, नाम लीजिए तो चप्पल से मारा जाएगा’, लालू की बेटी का बड़ा खुलासा
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा की। फैसले के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कोई परिवार नहीं होने की बात दोहराई। साथ ही उन्होंने संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पार्टी की इस हालत पर सवाल करने को कहा।
तेजस्वी को कहा हार का चाणक्य !रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है। इसके बारे में सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। पूरी दुनिया बोल रही है। जो चाणक्य बनेगा, तो उसी से सवाल होगा। आज के समय में कार्यकर्ता और पूरे लोग सवाल कर रहे हैं कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ।




