5.35 करोड़ में सलमान खान ने बेचा अपना बांद्रा वाला लग्जरी अपार्टमेंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. भाईजान अक्सर अपनी फिल्मों के वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार सलमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में सलमान खान ने अपना मुंबई वाला फ्लैट बेच दिया है. जिसकी कीमत सुनने के बाद हर किसी के होश उड गए. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है. इस अपार्टमेंट का लेनदेन जुलाई 2025 में पंजीकृत हुआ था. बता दें कि सलमान खान द्वारा बेचे गए इस अपार्टमेंट का लेन देन इसी महीने यानी जुलाई में पंजीकृत हुआ और उनका यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में था.भाईजान का मुंबई बांद्रा वाला अपार्टमेंट शिव स्थान हाइट्स में है. जो मुंबई बांद्रा वेस्ट में एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में है. यह इलाका मुंबई का काफी हाई डिमांड वाला इलाका है. सलमान खान का बांद्रा वाला ये अपार्टमेंट 1318 स्क्वायर फीट में बना हुआ था. इसके साथ उन्हें तीन पार्किंग स्पेस भी मिले हुए थे. जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट सेल में 32.01 लाख रुपये का स्टाम्प फीस और 30 हजार रुपये का पंजीकरण फीस शामिल था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. बांद्रा में उनका ये अपार्टमेंट दूसरा है. वो अक्सर अपने घर से कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।




