साइना ने किया पति से अलग होने का फैसला:7 साल पहले हुई थी शादी, ट्रेनिंग के दौरान मिले थे; कहा- जिंदगी अलग दिशा में ले जाती है
भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हैं। सायना और कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने वाला है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कश्यप से अलग होने के फैसले को सार्जवनिक किया।





