चीन की सरहद के पास लापता हुआ रूस का प्लेन
रूस का एक यात्री विमान चीन की सीमा के पास से लापता हो गया है। 50 यात्रियों को लेकर उड़े विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का संपर्क टूट गया है।फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है, लेकिन उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रूस का An-24 यात्री विमान अमूर इलाके के टिंडा शहब के लिए उड़ा था।




