News

वक्फ संशोधन कानून पर बिहार में घमासान, BJP ने तेजस्वी को बताया- ‘मौलाना तेजस्वी

लोकसभा चुनाव की तरह ही बिहार विधानसभा चुनाव में भी संविधान और आरक्षण का मुद्दा गर्मा सकता है। हाल ही में आपातकाल की वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने वाली भाजपा ने गत दिवस पटना की रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन कानून को कूड़े के डिब्बे में फेंकने के बयान को संविधान से जोड़ते हुए करारा प्रहार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि वोटबैंक की चाहत में ये लोग संविधान को कूड़ेदान में फेंकने की 50 वर्ष पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद – सपा जैसे दलों ने समाजवाद को नमाजवाद में बदलकर मुल्ला-मौलवियों के आगे नतमस्तक कर दिया है। आईएनडीआईए के नेता तेलंगाना व कर्नाटक की तरह ही बिहार में भी दलितों-पिछड़ों का आरक्षण नष्ट करना चाहते हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना