रोल्स- रॉयस भारत को बनाएगा अपना तीसरा ‘घरेलू बाजार’
ब्रिटिश एयरो-इंजन निर्माता रोल्स रॉयस, ब्रिटेन के बाद भारत को अपना तीसरा ‘घरेलू बाज़ार’ बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे जेट इंजन, नौसेना प्रणोदन और अन्य क्षेत्रों में रोमांचक अवसर खुलेंगे. भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी. भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि यह उन्नत इंजीनियरिंग और इनोवेशन में बढ़ते सहयोग का सबूत है.




