News

RJD विधायक ने पंचायत सचिव को ‘पंचायत स्टाइल’ में हड़काने की कोशिश की

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मनेर के एक पंचायत सचिव से फोन पर बातचीत के दौरान गुस्से में धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक ने एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर पंचायत सचिव से संपर्क किया था. सचिव विधायक की आवाज को मोबाइल पर नहीं पहचान पाया. इसी पर विधायक भड़क गए।

वायरल ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि विधायक लगातार पंचायत सचिव को अपनी पहचान बताकर गुस्सा जाहिर करते रहे. हालांकि, थोड़ी देर बाद पंचायत सचिव ने भी विधायक को जवाब दिया और जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की नसीहत तक दे दी.

https://www.instagram.com/reel/DMo2Jhnvle2/?igsh=MWhuYjk1b2VtN3cwZg==

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना