MP, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रुद्रप्रयाग में रात भर से जारी बारिश के कारण 1600 से ज्यादा चारधाम तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बारिश के कारण पहाड़ी से बड़े-बडे पत्थर गिर गए और गौरीकुंड के पास केदारनाथ जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया।




