पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही बाढ से 48 घंटों में 320 से ज्यादा मौतें, घर-सड़के तबाह 2 हजार बचावकर्मी तैनात
पाकिस्तान में बाढ से पिछले 48 घंटों में 321 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुईं, जहां नदियों के उफान और घरों के ढहने से 307 लोगों की मौत हो गई। तेज बारिश के कारण शुक्रवार को पाकिस्तान के विभिन्न जिलों में अचानक बाढ आ गई थी, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे।




