बाढ प्रभावित पंजाब की राघव चड्ढा ने की सांसद फंड से ₹3.5 करोड़ की मदद
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने अपने सांसद निधि कोष से पंजाब के बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 3.25 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। राघव चड्डा ने गुरदासपुर और अमृतसर के लिए यह राशि देने की घोषणा की है।राघव चड्ढा ने जानकारी दी कि उन्होंने गुरदासपुर जिले में बाढ सुरक्षा तटबंधों को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं ताकि हमारे गांव भविष्य में बाढ से सुरक्षित रहें। इसके अलावा, सांसद ने अमृतसर जिले को बाढ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए 50 लाख रुपए आवंटित करने की घोषणा की। इस संबंध में उन्होंने दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नर को पत्र भी लिखे हैं।




