राबड़ी देवी का बड़ा आरोप ‘तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश की गई
बिहार विधान सभा में गुरुवार को उस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के बीच तीखी जुबानी जंग देखन े को मिली. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ “हाय हाय” के नारे लगाए. वहीं राबड़ी देवी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए.इस सियासी गहमागहमी के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बेहद गंभीर आरोप लगाकर राजनीति में भूचाल ला दिया. राबड़ी देवी ने दावा किया कि तेजस्वी यादव को अब तक 4 बार जान से मारने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा, “रास्ते में… ट्रेन में… हेलिकॉप्टर से… हर तरह से जान से मारने की कोशिश की गई. सदन में भी अब मारने की कोशिश हो रही है.”राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें पता है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग हैं. उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को इस साजिश का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “बीजेपी-जेडीयू के अलावा कौन साजिश करेगा.” उन्होंने कहा कि ये लोग जनता का मुंह बंद नहीं कर सकते और तेजस्वी की जान को खतरा है.




