डोनाल्ड ट्रंप पर हावी थे पुतिन… यूक्रेन में नहीं हुआ युद्धविराम, अलास्का शिखर सम्मेलन नाकाम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में करीब 3 घंटे तक चली मैराथन बैठक खत्म हो गई है। लेकिन तीन घंटों की लंबी बातचीत के बाद भी उम्मीदों के मुताबिक ही युद्धविराम पर बात नहीं बन गई है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक को ‘बहुत प्रोडक्टिव’ बताया है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ‘जब तक कोई सौदा नहीं हो जाता, तब तक कोई सौदा नहीं हुआ रहता है।’ दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बैठक को ‘सम्मानजनक’ कहा है।




