News

दहेज के लिए बनाया दबाव… 8 महीने के बेटे को उल्टा लटकाकर गांव में घुमाया

यूपी के रामपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दहेज की मांग को लेकर एक पिता ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे को उल्टा लटका कर पूरे गांव में घुमाया. इसअमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

आरोपी ने अपने बेटे को उल्टा लटकाकर गांव की गलियों में घुमाया, ताकि पत्नी और उसके मायके वालों को डराया जा सके और उनसे दहेज की मांग पूरी करवाई जा सके।पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी साल 2023 में हुई थी, तभी से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है.ससुराल में पति समेत अन्य परिवारजन 2 लाख रुपयेऔर कार लाने की मांग करते हैं. उसने बताया कि उसका 8 माह का बेटा है, जिसे उसके पति ने चार बार गांव में घुमाया और लोगों से खुद कहा कि इसका वीडियो बनाओ.

पीड़िता ने कहा कि पति ने मेरे बच्चे को पूरे गांव में घुमाया है. पूरे गांव ने वीडियो देखा है. अब मेरे पास पैसे नहीं हैं तो मैं कहां से दूं. मैं चाहती हूं कि आरोपी पति के पूरे घर वालों को जेल हो. पीड़िता ने बताया कि बच्चे की तबीयत काफी खराब हो चुकी है. वह इलाज करवा रही है. वह गरीब है, उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. थाना मिलक खानम की इंचार्ज निशा खटाना ने फोन पर बताया कि इस मामले में पीड़िता के पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया था, साथ ही साथ ये मामला परामर्श केंद्र भेज दिया गया है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना