राष्ट्रपति ने राफेल जेट में भरी उड़ान, भारतीय वायुसेना के इतिहास में दर्ज हुआ नया अध्याय
भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया. यह क्षण न केवल भारतीय वायुसेना के गौरव का प्रतीक बना, बल्कि देश की आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति और महिला सशक्तिकरण का भी अद्भुत उदाहरण पेश किया.




