बुधवार को होगी मुलाकात, भारत की चैंपियन बेटियों से मिलेंगे पीएम मोदी
ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा. आजतक को सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (5 नवंबर) को दिल्ली में महिला टीम से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात ना केवल टीम की शानदार उपलब्धि का जश्न होगी, साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी मानी जा रही है.
माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान महिला टीम की खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उनके अनुभव सुनेंगे. प्रधानमंत्री के साथ यह मुलाकात महिला खिलाड़ियों के लिए एक यादगार पल साबित होगी, जिनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है. भारतीय महिला टीम पर इनामों की भी बारिश हो रही है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पहले ही महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित कर चुका है.




